कमलकांत जी ने यह बहुत प्यारा और मनोरंजक लेख लिखा। इस बढ़िया लेख के कारण मैं राजनीति के विषय में लिखने के लिए विवश हो गया। सबसे पहले तो में बता दूं की मेरा किसी राजनीतिक पार्टी या संघटन से कोई सम्बन्ध नहीं है! मैं एक तुच्छ भारतीय नागरिक हूँ, अपने देश से प्रेम करता हूँ और उसको आगे बढ़ते देखना चाहता हूँ।
जैसे की कमलकांत जी ने लिखा - ये हमारे लोकतंत्र की सफलता है। मनमोहन सबसे सुन्दर और आकर्षक दुल्हे नहीं हैं बहुत बोर और सीधे सरल इंसान हैं। इस समय हमारे देश को एक सुलझे हुए, दूर दृष्टि रखने वाले प्रधान मंत्री की आवश्यकता है। मनमोहन वैसे ही हो ऐसी अपेक्षा है।
इस निर्णय से एक और अच्छी चीज़ जो हुई वो ये कि अब बहुत सारे दुल्हों की बजाय कुछ दमदार दुल्हे दौड़ में दिखाई देंगे। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अब दो बड़े दलों के रूप में मजबूत हुए हैं। लालू, मायावती, मुलायम जो शादी में अधिकांशतः तोड़-फोड़ करने आते थे अब थोड़े कमज़ोर हुए हैं। शायद अब हमारे देश में सकारात्मक संवाद हो सकेगा दो बड़ी पार्टियों के बीच में।
अंततः, कुछ जवान दुल्हे - राहुल बाबा और पायलट जी जैसे नवे नवेले दुल्हे हमारे देश में एक नयी ऊर्जा और उत्साह ला सकते हैं।
भविष्य उज्जवल है।

पूर्ण रूप से सहमत!
ReplyDelete