नव तकनीक - अपनी भाषा में

यह ब्लॉग एक साधन है मेरी जड़ों को थामे रखने का, अपने अस्तित्व को जीवित रखने का, अपने देश से मीलों दूर. अपने हिंदी भाषी भाई बहनों और मेरे नए घर अमेरिका के मध्य एक सूचना-सेतु स्थापित करने के लिए.

Friday, October 16, 2009

पठाके फोड़ो


दीपोत्सव की ढेरों बधाई. आने वाला वर्ष आप सबके जीवन में समृद्धि एवं शांति लेकर आये.

शिखर के उस पार!

ना जाने क्या है शिखर के उस पार!

तीसरा और चौथा पहर अभी शेष है
जगमगाती दुपहरी का ये भेष है
सूर्य अपने चरम पर
आशाएं अपने परचम पर
असली जीवन तो अभी बाकी है!

क्या पहुँच पाऊँगा अपने शिखर पर?

सूर्यास्त से भय कैसा
चंद्रमा तो शीतल है
और चौथे पहर के बाद एक सुंदर कल है

यही तो बस एक क्षण है
आज ही का बस जीवन है

दोपहर हो गई गंतव्य का पता नहीं
धूप से उत्साह में कोई कमी नहीं
पहले पहर जब निकले थे
आभास नहीं था कि इतना दूर पहुँच जाएंगे

दूसरे पहर में, कुछ नए मार्ग खुले हैं
कुछ नए साथी मिले हैं
कुछ नए पुष्प खिले हैं

जीवन मार्ग बहुत सुखद है
मिलकर एक बागीचा बनायें
जीवन रस को चहूं और पहुंचाएं

शिखर की अभिलाषा त्याग बस आगे बढ़ते जाएं
ना जाने क्या है शिखर के उस पार!

Friday, May 22, 2009

एक नए प्रकार की राजनीति?

सिंह इज किंग! मनमोहन सिंह जी ने झंडा गाड़ दिया और राहुल बाबा ने भी अपना लोहा मनवा लिया। क्या ये हमारे देश में एक नई प्रकार की राजनीति शुरुआत है?

कमलकांत जी ने यह बहुत प्यारा और मनोरंजक लेख लिखा। इस बढ़िया लेख के कारण मैं राजनीति के विषय में लिखने के लिए विवश हो गया। सबसे पहले तो में बता दूं की मेरा किसी राजनीतिक पार्टी या संघटन से कोई सम्बन्ध नहीं है! मैं एक तुच्छ भारतीय नागरिक हूँ, अपने देश से प्रेम करता हूँ और उसको आगे बढ़ते देखना चाहता हूँ।

जैसे की कमलकांत जी ने लिखा - ये हमारे लोकतंत्र की सफलता है। मनमोहन सबसे सुन्दर और आकर्षक दुल्हे नहीं हैं बहुत बोर और सीधे सरल इंसान हैं। इस समय हमारे देश को एक सुलझे हुए, दूर दृष्टि रखने वाले प्रधान मंत्री की आवश्यकता है। मनमोहन वैसे ही हो ऐसी अपेक्षा है।

इस निर्णय से एक और अच्छी चीज़ जो हुई वो ये कि अब बहुत सारे दुल्हों की बजाय कुछ दमदार दुल्हे दौड़ में दिखाई देंगे। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अब दो बड़े दलों के रूप में मजबूत हुए हैं। लालू, मायावती, मुलायम जो शादी में अधिकांशतः तोड़-फोड़ करने आते थे अब थोड़े कमज़ोर हुए हैं। शायद अब हमारे देश में सकारात्मक संवाद हो सकेगा दो बड़ी पार्टियों के बीच में।

अंततः, कुछ जवान दुल्हे - राहुल बाबा और पायलट जी जैसे नवे नवेले दुल्हे हमारे देश में एक नयी ऊर्जा और उत्साह ला सकते हैं।

भविष्य उज्जवल है।

Sunday, March 1, 2009

कुछ नए तकनीकी विषय

ये चंद वो विषय हैं जिनपर में भविष्य में इस ब्लॉग के अंतर्गत लिखना चाहता हूँ. अगर आप मुझसे कुछ और सुनना चाहते हैं - कृपया बताएं.

१. गूगल का साम्राज्य - गूगल के विभिन्न वेब टूल्स के विषय में और वो आपस में कैसे जुड़े हैं.
२. flickr.com को कैसे अच्छे से प्रयोग करें.
३. हिंदी में लिखी गयीं अच्छी तकनीकी पुस्तकें
४. वेब २.० क्या है?
५. digg.com का कैसे प्रयोग करें?
६. facebook की कीमत $१५ अरब क्यों है?
७. Apple iPhone ने इतना धमाका क्यों किया?
८. Apple का MacOS माइक्रोसॉफ्ट के विन्डोज़ के मुकाबले?
९. ऑरकुट में ऐसा क्या है (जो facebook या myspace में नहीं है) जो हमारे देश में वो इतना लोकप्रिय है?
१०. मोबाइल फ़ोन से कैसे ट्विट्टर करें?
११. हमारे देश में जो digital divide है, उसको कैसे दूर करें?
१२. ओबामा सरकार कैसे इन्टरनेट का प्रयोग कर रही है और हमारा देश उससे क्या प्रेरणा ले सकता है.
१३. citizen journalism क्या है?
१४. मोबाइल फ़ोन से बैंकिंग कैसे करें?

हमारी इस ब्लॉग कि प्रेरणा

दो अंग्रेजी ब्लॉग हैं जो हमारी इस ब्लॉग की प्रेरणा हैं. मैं इन दोनों ब्लोगों को नियमित रूप से पढ़ता हूँ.

१. techcrunch.com - ये अधिकांशतः वेब, इन्टरनेट और सॉफ्टवेर के विषय में लिखते हैं. इसके संपादक हैं माइकल और एरिक. माइकल एक वकील थे जो अब लेखक बन गए हैं और एरिक नयी तकनीकी कंपनियों के विषय में १४ वर्षों से लिखते आये हैं.

२. engadget.com - इस ब्लॉग में आपको हरेक नए मोबाइल फ़ोन या gadget के बारे में पढने को मिलेगा. हरेक नया इलेक्ट्रोनिक उपकरण पहले इस ब्लॉग से हो कर गुज़रता है.


आपकी मन-पसंद तकनीकी ब्लॉग कौन सी हैं, बताएं.

Saturday, February 28, 2009

आपकी मदद

आप इस ब्लॉग की कैसे सहायता कर सकते हैं?

१. मैं जानना चाहूँगा की आप इस ब्लॉग के बारे में क्या सोचते हैं. सबसे पहले आप मुझे वो विषय बताएं जिनके बारे में आप और जानना चाहेंगे - जैसे अमज़ोन का नया किताब पढने का यन्त्र किन्डल क्या है, आदि?

२. क्योंकि आप मे से कुछ पहले ही हिंदी में ब्लॉग लिखते हैं मैं आपका मार्गदर्शन भी चाहता हूँ| कैसे अच्छी हिंदी ब्लॉग लिखी जाये, कैसे उसे बढ़ाया जाये, कैसे इस उत्साह को बनाये रखा जाये?

३. अगर आप कुछ और तकनीकी हिंदी ब्लॉग पसंद करते हैं, कृपया मुझे बताएं.

४. अगर आप कुछ और लोगों को जानते हैं जो हिंदी तकनीकी ब्लॉग लिखने के इच्छुक हैं, कृपया इस ईमेल को उन तक पहुंचाएं.

ट्विट्टर क्या है?

ट्विट्टर एक छोटी ब्लॉग है| जिस प्रकार आप ब्लॉग में अपने विचारों को, लेखों को लिख कर तुरंत प्रकाशित कर सकते हैं, उसी प्रकार ट्विट्टर में आप अपने "संछिप्त विचार" प्रकाशित कर सकते हैं| ट्विट्टर एक प्रश्न का उत्तर आपसे मांगता है - "आप इस क्षण क्या कर रहे हैं?"

ट्विट्टर में १४० अल्फाबेट्स की सीमा होती है| जी हाँ - १४० अल्फाबेट्स - १४० शब्द नहीं| आप सोचेंगे इतनी थोडी सी जगह में आप क्या लिख सकते हैं| इस सीमा के कारण कुछ बहुत चमत्कारी और सुन्दर चीज़ें होती हैं| आप अपने छोटे-छोटे विचार, जल्दी-जल्दी प्रकाशित कर सकते हैं| जैसे ब्लॉग में आपको बहुत सोचना पड़ता है - ट्विट्टर में नहीं - और उसके बहुत अच्छे परिणाम होते हैं|

मेरा ट्विट्टर पेज है - http://www.twitter.com/wittyone

इसका प्रयोग क्या है?

citizen journalism - यानि हर व्यक्ति पत्रकार - ट्विट्टर समाचार जगत को बिलकुल हिला कर रख देगा! हरेक वो व्यक्ति जिसके पास मोबाइल फ़ोन है अब पत्रकार है| मुंबई पर आंतकवादी हमला हुआ तो मेरा समाचार साधन ट्विट्टर था - पढें ये लेख - http://www.madebymany.co.uk/mumbai-flash-mob-or-social-media-in-action-00344


सोचिये अगर आप ये जान सकें की ओबामा अपने राष्ट्रपति चुनाव में क्षण-क्षण क्या कर रहे थे - तो कितना अच्छा हो? ओबामा का ट्विट्टर पेज है - http://twitter.com/BarackObama. अगर आप जान सकें कि प्रसिद्व साइकिल चैम्पियन लांस आर्मस्ट्रोंग अपना जीवन कैसे जीता है? उनका ट्विट्टर पेज है - http://twitter.com/lancearmstrong.

मैंने ट्विट्टर को एक कांफ्रेंस में सैकड़ों दोस्त बनाने के लिए कैसे प्रयोग किया उसकी कहानी मैं बाद में लिखूंगा|

और अन्य व्यक्ति जिनको में ट्विट्टर मैं "फोल्लो" करता हूँ और पसंद करता हूँ - वो हैं -

गाए कावासाकी - http://twitter.com/guykawasaki
जे फ्रैंक - http://twitter.com/zefrank

अपने प्रश्न/विचार कमेंट्स में लिखें|

भूल चूक माफ़

में पिछले १० सालों से अपने प्यारे देश से और हिंदी से दूर हूँ, भटक रहा हूँ इस दुनिया में, अगर मुझसे हिंदी भाषा में कोई भूल हो तो क्षमा करियेगा, मुझे ईमेल कर बताइयेगा और अपना स्नेह बनाये रखियेगा.

ताज़ी कारोबारी खबरें

पकड़ो पकड़ो